बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर : रेलवे ट्रैक के किनारे 19 साल के करण का फेंका मिला शव, छठ पूजा में कोलकाता से आया था घर

मुजफ्फरपुर : रेलवे ट्रैक के किनारे 19 साल के करण का फेंका मिला शव, छठ पूजा में कोलकाता से आया था घर

मुजफ्फरपुर... जिले के कांटी थाना क्षेत्र में 12वीं के एक छात्र की हत्या का सनसनी मामला सामने आया है। कांटी के रामपुर लक्ष्मी में देर रात की घटना है। छात्र का शव रेलवे गुमटी के पास ट्रैक पर फेंक दिया गया। मृत छात्र की पहचान रतनपुरा निवासी सरोज सिंह के 19 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र का शव बरामद किया गया है।  ग्रामीणों ने सुबह में रामपुर लक्ष्मी गुमटी से पूरब रेलवे ट्रैक पर शव देखा। मृतक के सिर के आगे व पीछे गहरा जख्म था। 

लाश मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान होने के बाद रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इसकी सूचना कांटी पुलिस को दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा बनाकर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। करण के परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पिता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


करण का शव मिलने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि करण अपने दादा के साथ कोलकाता में रहकर पढ़ाई करता है। वह इंटर का छात्र है। छठ पूजा में वह कोलकाता से घर आया था। देर शाम लगभग आठ बजे तक वह घर पर था। देर रात तक नहीं लौटने के बाद परिजन चिंतित होकर खोजबीन में जुटे हुए थे। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। 


Suggested News