बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा : खुद की राइफल से चली गोली लगने से सीआरपीएफ जवान की मौत

नालंदा :  खुद की राइफल से चली गोली लगने से सीआरपीएफ जवान की मौत

नालंदा... झारखंड के लातेहार में नालंदा के सीआरपीएफ जवान अभिषेक कुमार की मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान खुद की राइफल से चली गोली से घटना हुई है। होनहार बेटे की मौत से जिले के चंडी थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव रो पड़ा। घटना गुरुवार की शाम करीब सात बजे की है। 

बड़े भाई शक्ति कुमार बताते हैं कि अभिषेक सीआरपीएफ 214 बटालियतन में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग लातेहार के ओरैया कैंप में था। गुरुवार की शाम वे ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनकर उनके साथी दौड़। खून से लथपथ जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी। बटालियन के वरीय अधिकारियों द्वारा जवान के पिता उदय प्रताप सिंह को घटना की जानकारी दी गयी। उसके बाद गांव में कोहराम मच गया। रात में ही परिवार के लोग लातेहार रवाना हो गये। पोस्टमार्टम होने के बाद विशेष वाहन से जवान का शव गांव लाया जा रहा है। 

शुक्रवार की देर रात तक शव गांव पहुंचने की संभावना है। एक साल पहले हुई थी शादी: जवान अभिषेक की शादी एक साल पहले बड़े ही धूमधाम से की गयी थी। उनके पिता भी सीआरपीएफ में नौकरी करते हैं। उनकी पोस्टिंग गया के आमस में हैं। दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा अभिषेक था। गांव और घर का दुलारा था। प्यार से गांव वाले उसे राहुल के नाम से पुकारते थे। 

12 दिसंबर को गया था ड्यूटी पर: बड़े भाई ने बताया कि अभिषेक पिछले माह 28 नवंबर को छुट्टी पर गांव आया था। गांव में उसके दोस्त की शादी थी उसमें वह शामिल हुआ था। छुट्टी खत्म होने पर वह खुशी-खुशी 12 दिसंबर को ड्यूटी पर लातेहार गया था। एक सप्ताह गुजरे भी नहीं और उसकी मौत की सूचना से हर कोई सन्न हैं।

Suggested News