बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया के लौरिया में नारी शक्ति फिटनेस रन का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि बोले- फिट रहेगी नारी तो फिट होगा देश और समाज

बेतिया के लौरिया में नारी शक्ति फिटनेस रन का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि बोले- फिट रहेगी नारी तो फिट होगा देश और समाज

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के लौरिया प्रखंड मुख्यालय में आज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवक सुजीत मिश्रा के अध्यक्षता में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई छात्राओं ने भाग लिया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लौरिया प्रखंड विकास अधिकारी आदित्य नारायण दीक्षित ने कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करके नारी शक्ति के उत्थान के लिए प्रयास किया गया है। अगर नारी शक्ति फिट रहेगी तो हमारा समाज और देश भी फिट रहेगा। इसलिए नारी शक्ति को फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहिए।

युवा स्वयंसेवक सुजीत मिश्रा मे बताया कि भारत देश में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है। आधी आबादी अगर सही दिशा में कार्य करेगी और फिट रहेगी तो हमारा समाज और देश भी फिट रहेगा। इस दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चांदनी, द्वितीय स्थान भारती कुमारी और तृतीय स्थान पूजा कुमारी को मिला। मुख्य अतिथि द्वारा उनको सम्मानित किया गया और उपहार दिए गए। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News