बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

20 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होगी 'हम' के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, तैयारियों में जुटे नेता

20 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होगी 'हम' के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, तैयारियों में जुटे नेता

NEW DELHI : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के निर्देश पर पार्टी ने इस बार की होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित करने का निर्णय लिया है। 

पार्टी के प्रधान महासचिव और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संतोष कुमार सुमन ने इस बाबत दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रजनीश कुमार को इस पूरी बैठक के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। बकौल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष उक्त कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली में constitution club के स्पीकर हॉल का स्थान तय किया गया है। 

जहां आगामी 20 अक्टूबर को पूरे देश भर से पार्टी के प्रतिनिधि, सभी विधायक, विधान पार्षद एवं पदाधिकारी जुटेंगे। आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली के तमाम कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में तैयारी में जुट गए हैं। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रवक्ता शिशिर कौंडिल्य ने दी है।

नई दिल्ली से धीरज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News