बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NATIONAL NEWS: बीएमसी ने बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का बिल्डिंग को सील किया, जाने क्या है कारण

NATIONAL NEWS: बीएमसी ने बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का बिल्डिंग को सील किया, जाने क्या है कारण

DESK: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। वह मुंबई स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट्स बिल्डिंग में रहते है। दरअसल बिल्डिंग में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद बीएमसी ने यह कदम उठाया है। नियम के अनुसार किसी भी बिल्डिंग में पांच कोरोना केस मिलने पर उसे सील किया जायेगा। 

ज्ञात हो कि सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी के साथ यहीं रहते हैं। यह बिल्डिंग दक्षिणी मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि सुनील शेट्टी और उनका पूरा परिवार सुरक्षित है। 

जबकि सुनील शेट्टी के प्रवक्ता ने बताया कि अभी अभिनेता और उनका परिवार मुंबई से बाहर है। जानकारी के अनुसार सुनील शेट्टी लंबे समय से इसी अपार्टमेंट में रह रहे हैं।


Suggested News