बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा सिविल कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे राजबल्लभ यादव, RJD कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

नवादा सिविल कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे राजबल्लभ यादव, RJD कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

 नवादा :  नवादा के सिविल कोर्ट में आचार संहिता उल्लंघन मामले में राजबल्लभ यादव आज पेशी के लिए पहुंचे. जहां जिले के सिविल कोर्ट में वे हाज़िर हुए. राजबल्लभ यादव की आज पेशी नारदिगंज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुई. 

जहां पेशी के बाद उन्हें अगली तारीख पर सुनवाई के लिए बुलाया गया. नवादा सिविल कोर्ट में राजद परिवार के हजारों कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। वहीं परिवार के लोग भी उनसे मिलने के लिए कोर्ट कैंपस में पहुंचे थे. 

राजबल्लभ यादव की पेशी के दौरान हजारों राजद समर्थक कोर्ट के बाहर खड़े रहे. जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, प्रिंस, तमन्ना, अशोक यादव, विनोद यादव पेशी के दौरान कोर्ट में मौजूद रहे. पेशी के बाद जब राजबल्लभ यादव को वापस पटना ले जाया जाने लगा तो बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. 


Suggested News