बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NAWADA NEWS : नवादा में पइन में शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

NAWADA NEWS : नवादा में पइन में शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

NAWADA : नवादा जिले के नारदिगंज थाना क्षेत्र के हंडिया पंडपा गांव के सीमा पर दरियापुर पंडपा पैन में संध्या में  एक अज्ञात शव देखा गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा नारदीगंज थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोहन कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। बताया गया कि कुछ चरवाहा अपने मवेशियों को चराने के लिए दरियापुर पंडपा पैन की तरफ गए थे। 

मवेशी चराने के दौरान लोगों को तेज दुर्गंध आने लगा। तब लोग किसी तरह दुर्गंध वाले स्थल पर जाकर देखा तो वहां आदमी का शव देखा गया। इसके बाद हल्ला हुआ,तब जाकर नारदीगंज थाने को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। समाचार प्रेषण तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया था। शव पैन में पड़ा हुआ है। 

वैसे आशंका जताया जा रहा है की शव नारदीगंज निवासी संतोष नट की है। वह  25 मई के सुबह 10 बजे शिकार के लिए घर से हंडिया पचेया गांव की ओर निकला था। उस दिन से वह लापता है। 25 मई को घर नहीं लौटने पर उसके परिजन उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया था। उस दिन मोबाइल रिंग हो रहा था,लेकिन संतोष द्वारा उसे रिसीव नहीं किया जा रहा था। उसके बाद 26 मई को संतोष नट की पत्नी कुरी देवी ने थाने में उसकी गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसे ढूढने की मांग किया था। लेकिन अभी तक अता पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष ने बताया शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 


Suggested News