बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : रंगदारी नहीं देने पर नक्सलियों ने की चिमनी मालिक की हत्या, महिला सहित आरोपी गिरफ्तार

BIHAR NEWS : रंगदारी नहीं देने पर नक्सलियों ने की चिमनी मालिक की हत्या, महिला सहित आरोपी गिरफ्तार

CHAPRA : नक्सलियों ने रंगदारी मांगी और चिमनी मालिक ने नहीं दी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। डेरनी थाना क्षेत्र के खजौली गांव में चिमनी मालिक की हत्या की जांच में यही सामने आया है। सारण एसपी ने प्रेस वार्ता कर हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए कई बातें बतायीं। साथ ही कुख्यात नक्सली को भी दबोच लेने और हत्या में साथ देने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लेने की बात कही। 48 घंटे के अंदर ही मामले का उद्भेदन हो जाने से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी जगा है। 

पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि डेरनी थाना अंतर्गत खजौली में ईट भट्ठा के मालिक रामानंद राय की हत्या 25 जून को गोली मारकर की गई थी, इसके बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गयी थी। टीम ने 48 घंटे के अंदर हत्या में शामिल कुख्यात नक्सली समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी चंदेश्वर सहनी मकेर थाना क्षेत्र के डीह सीरोमनि गांव निवासी देवानंद सहनी का पुत्र है। वही मकेर थाना क्षेत्र के महेश छपरा निवासी ललन राम की पत्नी फुलेना देवी को भी गिरफ्तार किया गया है। नक्सली चंदेश्वर सहनी से पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि पूर्व नक्सली सदस्यों ने नक्सल के नाम पर रंगदारी वसूलने के लिए एक टीम बनाया है, जिसमें यह मुखबीर का काम करता है। 

इस टीम के द्वारा ही मकेर में हैदराबाद की कंपनी केआरपीएल लिमिटेड के हाइवा को रंगदारी नहीं देने के कारण जला दिया था। यह भी बताया इनके टीम के द्वारा ही भेल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव में चिमनी भट्ठा के मालिक ने रंगदारी नहीं दी थी, जिसके कारण दहशत पैदा करने के लिए उनकी हत्या कर दी। एक महिला फुलेना देवी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मुखबिर व संरक्षण देने का काम करती है। गिरफ्तार महिला के घर से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली चंदेश्वर सहनी के खिलाफ एक दर्जन से भी अधिक कांड दर्ज है और पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट 

Suggested News