बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के राजा बाजार में खुला चाणक्या आईएएस एकेडमी का नया ब्रांच, बिहार विप के पूर्व सभापति ने किया उद्घाटन

पटना के राजा बाजार में खुला चाणक्या आईएएस एकेडमी का नया ब्रांच, बिहार विप के पूर्व सभापति ने किया उद्घाटन

पटना. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए देश की सबसे बड़ी संस्था चाणक्या आईएएस एकेडमी की देश में 25वीं एवं बिहार में दूसरी शाखा बेली रोड पिलर न. 25 के पास शुभारम्भ हो गया है। इसकी जानकारी चाणक्या आईएएस एकेडमी के पटना ब्रांच के रिजनल हेड डॉ. कृष्णा सिंह ने आज एक प्रेस कॉफ्रेस करके दी है।

इस प्रेस कॉफ्रेस में बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, अनिमेश परासर नगर आयुक्त पटना एवं चाणक्या आईएएस एकेडमी के फाउन्डर सक्सेस गुरु एके मिश्रा भी मौजूद थे। बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, अनिमेश परासर नगर आयुक्त पटना एवं चाणक्या आईएएस एकेडमी के फाउन्डर सक्सेस गुरु एके मिश्रा ने संयुक्त रूप से फिता काटकर नई शाखा का उद्धघ किया एवं यहां पढ़ने वाले बच्चों को भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। संस्थान खुलने के पहले ही दिन बड़ी संख्या में छात्रों ने नामांकन कराया।

चाणक्या आईएएस एकेडमी के रिजनल हेड डॉ. सिंह कहा कि आज सिविल सेवा परीक्षा कि तैयारी कराने वाली देश कि सबसे बड़ी संस्था चाणक्या आईएएस एकेडमी है, जिसकी कुल 25 सेंटर है। इसके पटना सेंटर की स्थापना विधार्थियों के व्यापक मांग पर 2013 में हुई तब से ये संस्था सक्सेस गुरु एके मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा मेरे नेतृत्व में व्यापक पैमाने पर बिहार में सिविल सेवा परीक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही छोटे छोटे स्थानों पर सेमीनार करके बिहार के विधार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा कि बारीकियों को समझाकर उन्हें प्रेरित भी कर रही है। संभवतः इसी के परिणाम स्वरूप बिहार का रिजल्ट सिविल सेवा परीक्षा में लगातार सुधरता जा रहा।

एकेडमी से पिछले वर्ष देश में व्यापक तौर पर UPSC में 200 से अधिक विधार्थियों का चयन हुआ है। पिछले पांच वर्षों में एकेडमी से कमोवेश टॉप 10 में प्रत्येक वर्ष 5 विद्यार्थी रहे हैं। 1993 से आज 29 वर्षों के इतिहास में एकेडमी से 5000 से अधिक छात्रों का चयन सिविल सेवा परीक्षा में हो चूका है तथा राज्य सिविल सेवा परीक्षा में यह आंकड़ा हजारों कि संख्या में है, जो निश्चित तौर पर एकेडमी के स्वर्णिम उपलब्धियों को दर्शाता है।

डॉ. सिंह ने आगे बताया कि 66वीं BPSC परीक्षा में भी इस संस्था से अभुतपूर्व चयन हुआ था और कुल 138 छात्र सफल हुए थे। शाखा के शुभारंभ के अगले दिन बाद 13th Dec को एके मिश्रा का आर्ट ऑफ सक्सेस सेमिनार का भी आयोजना इसी शाखा पर किया जाएगा, जिसके लिए विद्यार्थी 9117000058 पर कॉल करके निःशुल्क पंजीयन कर सकते हैं।

Suggested News