बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में पकडे़ गए नई दिल्ली के मोस्ट वांटेड अपराधी, हथियारों के शहर में आए थे खरीदारी करने

बिहार में पकडे़ गए नई दिल्ली के मोस्ट वांटेड अपराधी, हथियारों के शहर में आए थे खरीदारी करने

LAKHISARAI : सूर्यगढ़ा पुलिस और एसटीएफ ने हथियारों के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में से एक दिल्ली का मोस्ट वांटेड बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि खुद जिले के पुलिस कप्तान सुशील कुमार ने की है। पुलिस ने बदमाशों के पास से चार पिस्टल और आठ मैगजीन बरामद की है। जानकारी के मुताबिक ये बदमाश हथियारों को मुंगेर से खरीदकर लखीसराय के रास्ते दो लग्जरी कार से दिल्ली जा रहे थे। इसी बीच सूर्यगढ़ा थाना के नजदीक पुलिस ने घेरकर बदमाशों को दबोच लिया।

एसपी ने सूर्यगढ़ा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए चारो तस्कर एक सफेद रंग फोर्ड इको स्पोर्ट गाड़ी कार डी एल-12 सीटी -9813 में सवार थे। बाजार के शहीद-द्वार के पास पुलिस ने इन्हें रोका और तलाशी लेने के बाद हथियारों को बरामद करने के बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पांच मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंगेर से ही इनका पीछा किया था और सूर्यगढ़ा बाजार में शहीद-द्वार के पास  पुलिस ने तत्परता के साथ इनको पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

आरक्षी अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि दरभंगा के बेहरा थाना के बंदरबन्ना गांव के मास्टर माइंड अली शेर आजाद, दरभंगा के बेहरा थाना के शाहजाद गांव निवासी शाहजाद, दरभंगा के बलिउल्लाह और रामकरण यादव उर्फ अहमदुल्लाह को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी दिल्ली में ही अलग अलग इलाके में रहते थे।

अलीशेर पर 23 मामले दर्ज

अली शेर नाम के अपराधी पर दिल्ली मे 23 मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, लूट, अपहरण के बाद हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। अली शेर का बेटा दिल शेर भी एक अपराधी था। इसका मर्डर तिहाड़ जेल में नवम्बर 2020 मे हो गया।


Suggested News