बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ नववर्ष की हुई शुरुआत, ननिहाल आए युवक की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय में गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ नववर्ष की हुई शुरुआत, ननिहाल आए युवक की गोली मारकर हत्या

BEGUSARAI : जिले में आज नववर्ष का आगमन खौफ और हत्या की वारदात से हुई। बेखौफ अपराधियों ने साल के पहले दिन ही एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में  बताया गया है कि जिलेक बरौनी थाना क्षेत्र के नीगा गांव में एक युवक की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव निवासी डीलर रामनरेश साहनी के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। 

बताया जाता है कि मनीष अपने ननिहाल निंगा आया हुआ था। जहां अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना पुलिस समेत सदर डीएसपी राजन सिन्हा मौके पर पहुंचकर  मामले की छानबीन में जुट गए हैं। घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News