बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने दहेज़ के लिए हत्या का लगाया आरोप

गोपालगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने दहेज़ के लिए हत्या का लगाया आरोप

GOPALGANJ : जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सीसई टोला सिसवन गांव निवासी सुरेश कुशवाहा के नव विवाहिता बेटी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतका भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला सिसवन गांव निवासी राजेश कुशवाहा की 25 वर्षीय पत्नी पुनीता देवी के रूप में की गई।

दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है की मृतका पुनिता की शादी 2 मई 2023 को हिदू रीति रिवाज के अनुसार धूम धाम से यूपी के देवरिया जिले के छ्ठियाव गांव निवासी रामाकांत  कुशवाहा के बेटा राजेश कुशवाहा के साथ हुई थी। परिजनो के अनुसार परिवार के लोगों ने ससुराल वालो के मांग के अनुसार दान दहेज दिया था। मृतका के भाई ने बताया की शादी के बाद उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। साथ ही सिकड़ी और दो लाख रुपए की मांग की जाती थी। 

हालाँकि आपसी समझौता के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन 12 सितंबर को वह अपने मैके आई थी और 25 सितंबर को उनके पति वापस अपने साथ यूपी ले गए। इस दौरान उसके पति को सोने की अंगूठी दी गई। जिसके बाद वह अपने ससुराल चली गई। इसी बीच रात को मृतका के भसूर ने फोन कर जानकारी दी। उसकी मौत हो गई। जब घर पहुंचे तो मृतका के मामा जो उसी गांव में रहते है। उसने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया और  त्वरित कार्यवाई करते हुए उसके पति को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। 

वही मृतका के भसूर ने बताया की हम लोगों पर लगाए गए। सभी आरोप गलत है। हम लोग या फिर मृतका के पति कभी दहेज की मांग नही किए। नाही उन्हें  प्रताड़ित  किया गया है। उन्हें टाइफाइड फीवर था। जिसका ईलाज चल रहा था। इसी बीच उसकी स्थिति खराब हो जाने के कारण डॉक्टर के यहां लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बावजूद डॉक्टर के पास गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News