बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के 22 दिन बाद फांसी के फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, परिजनों ने दहेज़ के लिए हत्या का लगाया आरोप

शादी के 22 दिन बाद फांसी के फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, परिजनों ने दहेज़ के लिए हत्या का लगाया आरोप

SASARAM : जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। जबकि मृतिका के पिता हरेंद्र प्रजापति का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी 19 वर्षीय बेटी रिंकू कुमारी की दहेज के लिए हत्या कर दी है। 

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकरी के मुताबिक मदैनी की रहने वाली रिंकू की शादी पिछले महीने के 18 मई को शिवसागर के मनोज कुमार प्रजापति के साथ हुआ था। 

शादी के महज 22 दिन के अंदर विवाहिता की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से अभी शादी के बाद दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं गया था और उसकी जान चली गई। इसके पीछे कहीं न कहीं मामला गंभीर है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस वारदात के बाद लड़की के ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News