बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें......

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें......

PATNA: बिहार कैबिनेट की आज बैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। कैबिनेट बैठक में मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह के निधन पर शोक जताया गया। आज नीतीश कैबिनेट में कुल 11 एजेंडों पर मुहर लगी है। कोरोना संक्रमित सरकारी मरीजों की मौत पर परिवार को विशेष पेंशन का लाभ मिलेगा। बिहार सरकार देगी विशेष पारिवारिक पेंशन. अनुकंपा पर मिलेगी नौकरी कोविड रोकथाम अभियान में लगे कर्मियों को मिलेगा लाभ .

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्य सचिव के असामयिक निधन की सूचना मुख्यमंत्री को कैबिनेट की बैठक के समापन के समय मिली। कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण कुमार सिंह वर्ष 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी थे। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक कुशल प्रशासक थे। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का बेहतर निर्वहन किया था। उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Suggested News