बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राम-लक्ष्मण की जोड़ी हैं नीतीश कुमार और सुशील मोदी – रामविलास पासवान

राम-लक्ष्मण की जोड़ी हैं नीतीश कुमार और सुशील मोदी – रामविलास पासवान

PATNA : मौका था लोजपा के दावत-ए-इफ्तार का। यहां दावत के लुत्फ के बीच सियासी जायका बहुत खास रहा। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने एनडीए के विवाद पर पर्दा डाल दिया। उन्होंने नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी को राम-लक्ष्मण की जोड़ी बताया। पासवान ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है। मीडिया किसी विवाद का अनुमान नहीं लगाये। रामविलास पासवान जब ये बातें कह रहे थे तब नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे।

NITISH-KUMAR-AND-SUSHIL-MODI-ARE-RAM-LAKSHMAN-JODI---RAM-VILAS-PASWAN3.jpg

पासवान ने कहा कि बिहार की राजनीति में नीतीश और सुशील कुमार मोदी की जोड़ी, राम-लक्ष्मण की जोड़ी है। पिछले 12 साल से ये जोड़ी और मजबूत हुई है। इनके नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार चुनावी चेहरा हैं तो केन्द्र में नरेन्द्र मोदी चुनावी चेहरा हैं। एनडीए पूरी तरह एकजुट है। मीडिया किसी बात का अनुमान नहीं लगाये। सीट को लेकर कहीं कोई समस्या नहीं है। लोजपा ने बुधवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया था।

NITISH-KUMAR-AND-SUSHIL-MODI-ARE-RAM-LAKSHMAN-JODI---RAM-VILAS-PASWAN2.jpg

बिहार में पिछले कई दिनों से एनडीए में सीट शेयरिंग पर विवाद चल रहा है। भाजपा, जदयू और रालोसपा के बीच सीट बंटवारे पर परस्पर विरोधी दावे किये जा रहे थे। जदयू नेता पवन वर्मा के इस बयान के बाद विवाद बढ़ गया कि नीतीश, बिहार में सबसे बड़ा चुनावी चेहरा हैं। विवाद की इस आग पर आज पासवान ने ठंडा पानी डालने की कोशिश की। उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि एनडीए में सब कुछ ठीक है।

Suggested News