बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली रवाना हुए नीतीश कुमार, चिराग पासवान, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी, कल एक साथ आएंगे नजर

दिल्ली रवाना हुए नीतीश कुमार, चिराग पासवान, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी, कल एक साथ आएंगे नजर

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, लोजपारा प्रमुख चिराग पासवान आज देर शाम नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि कल नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान बिहार के यह सभी बड़े दिग्गज नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बता दें कि इसी साल 23 जनवरी को केंद्र सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला लिया गया था।

नई दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू जी के लिए जब परिवार की बात होती है, तो उन्हें सिर्फ अपने परिवार के लोग ही नजर आते हैं. उनकी मां-उनकी बेटी की ही चिंता लालूजी को रहती है। जबकि भाजपा के लिए पूरा देश उनका परिवार है। सभी औरतें भाजपा के लिए मां और बहन है। भाजपा इन सभी की चिंता करती है।

वहीं चिराग पासवान ने इस दौरान कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। यह हम सब बिहारियों के लिए गर्व की बात है। इस दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि हम सब एक ही गठबंधन में हैं। इसलिए मिलना तो होगा ही। सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

रिपोर्ट - नरोत्तम


Suggested News