बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात चंदन राम को पटना STF ने किया अरेस्ट: 15 से अधिक लूट, हत्या और रंगदारी मामले है दर्ज

कुख्यात चंदन राम को पटना STF ने किया अरेस्ट: 15 से अधिक लूट, हत्या और रंगदारी मामले है दर्ज

MOTIHARI : मोतिहारी  कुख्यात अपराधी चंदन राम को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे नगर थाना में रख कर पूछताछ की जा रही हैं। कुख्यात चंदन पर 15 से अधिक लूट हत्या रंगदारी का मामला दर्ज हैं। हालांकि पूर्व के सभी मामले में जमानत पर था। फिलहर कुछ दिन पहले शहर के तनिस्क शो रूम से फोन कर रंगदारी की मांग किया था। इसके अलाव अरेराज कोर्ट परिसर में कोर्ट कर्मी की गोली मार कर हत्या लिया था। उस मामले में अरेराज और नगर पुलिस को इसकी तलाश थी।

एसटीएफ ने की कार्रवाई

पटना एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली की कुख्यात चंदन राम छुपा हुआ हैं। जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर चंदन को गिरफ्तार कर लिया। हालाकि उसके पास के क्या क्या बरामद हुआ है इसकी जानकारी नहीं दे रही है। चंदन की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ में मोतिहारी पुलिस को शौप दिया है। मोतिहारी पुलिस उसे नगर थाना में रख कर पूछताछ कर रही हैं।

15 से अधिक मामले है दर्ज

गिरफ्तार चंदन पर 15 से अधिक हत्या लूट, रंगदारी का मामल जिला के अलग अलग थाना जैसे कोटवा, तुरकौलिया, बंजरिया, नगर, गोविंदगंज, हरसिद्धि में दर्ज हैं। बता दे की अरेराज व्यवहार न्यायालय के कर्मी संजय कुमार ठाकुर की न्यायालय परिसर के गेट पर गोली मारकर हत्या कर दिया था, उस मामले में भी पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।


Suggested News