बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पोस्टर विवाद पर CM नीतीश बोले- कुछ लोगों को 'छपवाने' का शौक होता है...उसे पता भी नहीं होगा, JDU में गुट नहीं बल्कि एकजुट

पोस्टर विवाद पर CM नीतीश बोले- कुछ लोगों को 'छपवाने' का शौक होता है...उसे पता भी नहीं होगा, JDU में गुट नहीं बल्कि एकजुट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार के बाद जेडीयू में उत्पन्न विवाद पर अपनी सफाई दी है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू में कोई गुट नहीं है। जेडीयू पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने का मन बनाया । इसके बाद आरसीपी सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जब वे केंद्रीय मंत्री बन गये तो उन्होंने ही प्रस्ताव दिया कि ललन सिंह को अध्यक्ष बनाया जाए। उनके प्रस्ताव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने स्वीकार कर लिया। ऐसे में अध्यक्ष पद को लेकर कहां कोई विवाद है? 

कुछ लोगों को छपवाने का शौक होता है-नीतीश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी में सबका सम्मान है। कुछ लोगों को छपवाने का शौक होता है तो कहीं छपवा दिया। लेकिन उसे ठीक से पता भी नहीं होगा। हमारे दल में कहीं कोई विवाद नहीं है। आरसीपी सिंह ने हीं कहा कि अब ललन सिंह को अध्यक्ष बना दिया जाये। ललन सिंह समता पार्टी से पहले ही जुड़े हुए हैं। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कोई विवाद नहीं है। 

बता दें, रविवार को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आरसीपी सिंह के स्वागत को लेकर पोस्टर लगाया गया। पोस्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा की तस्वीर को ही गायब कर दिया गया। इसके बाद यह खबर फैल गई कि जेडीयू में बगावत हो गया है। आरसीपी सिंह गुट ललन सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ खड़ा हो गया है। पूर्व विधायक अभय कुशवाहा की तरफ से लगाये गये पोस्टर के बाद जेडीयू के भीतर भी खलबली मच गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा किया है उन पर कार्रवाई होगी। इसके बाद नेतृत्व ने प्रदेश कार्यालय के गेट पर लगे पोस्टर को हटवा दिया। 


Suggested News