बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में टेम्पू पलटने से एक व्यक्ति की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

बेतिया में टेम्पू पलटने से एक व्यक्ति की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज के जहाँ शिकारपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी ढाला के समीप तेज रफ्तार टेम्पू पलट गई। जिसमे चार लोग सवार बताये जा रहे हैं। टेम्पू पलटने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार के लिए बेतिया GMCH रेफर कर दिया। वही मृत वृद्ध व्यक्ति की पहचान चोकट राम बरवा परसौनी निवासी के रूप में की गई हैं।

घटना के सम्बन्ध में डॉक्टर इंसारुल हक ने बताया की पकड़ी ढाला पर टेम्पू दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें घायल व्यक्ति को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में एक बुजुग व्यक्ति की मौत हो गई हैं। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति गौनाहा थाना में पदस्थापित पुकिसकर्मी छोटेलाल प्रसाद बताये जा रहे हैं।

सूचना पर पहुँची शिकारपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीँ पुलिस मामले की जाँच-पड़ताल में जुट गई है। 

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News