बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया के एपी कॉलोनी में दर्श हार्ट क्लिनिक का उद्धाटन

गया के एपी कॉलोनी में दर्श हार्ट क्लिनिक का उद्धाटन

GAYA :  गया के एपी कॉलोनी में गुरुवार को दर्श हार्ट क्लिनिक का उद्घाटन भाजपा के औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह  एवं डॉक्टर एएन राय के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस क्लीनिक में हृदय रोग से संबंधित सभी तरह रोगों का ईलाज होगा। दर्श हार्ट क्लिनिक के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर दीनानाथ कुमार हैं जो अभी पटना के पारस अस्पताल मे अपनी सेवा दे रहे हैं।  मगध क्षेत्र में पहली बार हाईटेक क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है।

OPENENING-OF-DARSH-HEART-CLINIC-IN-AP-COLONY-IN-GAYA2.jpg

दिल से जुड़ी बीमारियां अब तेज गति से बढ़ती जा रही है। कम उम्र के लोग भी इसकी जद में आ रहे हैं पहले यहां के मरीजों को हार्ट का ईलाज कराने पटना जाना पड़ता था। दर्श हार्ट क्लिनिक में  पेसमेकर, ऐंजियोप्लास्टी एवं अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध है। शुभारंभ के मौके पर शांति निकेतन ऐकेडमी के निदेशक हरिप्रपन्न(पप्पू जी), डॉक्टर नवनीत निश्चल, डॉक्टर मृत्युंजय कुमार, डॉक्टर नीरज कुमार, डॉक्टर पी.के.सिन्हा, डॉक्टर श्रृषिकेश, डॉक्टर क्रांति किशोर एवं अन्य शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Suggested News