बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में नशे में धुत्त अपराधियो का तांडव, युवक को पीट पीटकर मार डाला

बेगूसराय में नशे में धुत्त अपराधियो का तांडव, युवक को पीट पीटकर मार  डाला

Begusarai : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से मृतक के घर कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के घटना नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर गांव निवासी प्रभु साहनी का पुत्र राजेश साहनी बीती रात होली खेलकर अपने घर लौट रहा था।

बताया जा रहा है कि उसी दरमियान धूत में कुछ अपराधियों नशे ने राजेश साहनी को पकड़ लिया और उसे जमकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।

घटना में गंभीर रुप से घायल राजेश साहनी को आनन-फानन में पुलिस उठाकर सदर अस्पताल ले गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद से राजेश के घर में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। 

फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भजे मामले की जांच में जुटी है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News