बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिगरेट पिलाने से मना करने पर युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

सिगरेट पिलाने से मना करने पर युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

KATIHAR : जिले से बड़ी घटना सामने आई है।   जहां दो अलग-अलग घटनाओँ में दो युवकों को चाकू मार दिया गया है। घटना में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जहा रही है। 

पहली घटना शहर के बड़ी बाजार की है। जहां दवा लाने गए अंकित नामक युवक युवक को सिरफिरे ने चाकू मार दी। बताया जा रहा है कि कुछ सिरफिरे युवकों ने उससे सिगरेट पिलाने की मांग की। सिगरेट नहीं पिलाने पर अंकित को चाकू मार कर घायल कर दिया। 

वहीं दूसरी घटना भी नगर थाना क्षेत्र के ही राम पारा कल्याण फैक्ट्री चौक के समीप की है,जहां रिक्शा चालक समीम को अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट


Suggested News