PATNA : सांसद
पप्पू यादव ने फिर विवादित बयान दिया है। जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूछे
गए सवाल के जबाव में पप्पू यादव ने कहा कि
नेता और जनता दोनों इस देश के लिए खतरा बन गया है। इस देश में अब कोई भी चुनाव
बिना करोड़ो खर्च किए नहीं लड़ा जा सकता। क्योंकि जनता पहले उन्मादी थी यह तो सभी
जानते हैं, जातिवादी थी लेकिन अब जनता एक वोट 5 हजार
रुपए लेकर देती है। चुनाव में पैसे की शुरुआत हाल के दिनों में ज्यादा हो रहा है। गुजरात
,कर्नाटक चुनाव से झारखंड और बिहार के उपचुनाव में भी यही देखने को मिल रहा है। अब
चुनाव माफिया, पूंजीपति उद्योगपति और माफियों के पैसे के बिना चुनाव लड़ना मुश्किल
है। अब देश मे जनता बिना पैसे दिए वोट नहीं दे सकती है।इसका उदाहरण झारखंड का
सिल्ली और बिहार के जोकीहाट में देखने को मिल रहा है। सांसद पप्पू यादव ने चुनाव
व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार अब चुनाव अपने व्यवस्था पर करावे
उसमें कैंडिडेट का कोई भागीदारी नहीं हो तभी जाकर निष्पक्ष चुनाव हो सकता है। 
सिल्ली और बिहार के
जोकीहाट चुनाव में सवाल उठाते हुए कहा कि अब चुनाव आम आदमियों के लड़ने लायक नहीं
है। मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर भी तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार के 4 साल
में धार्मिक दंगे हुए हैं। देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ती गई है। नोटबंदी से क्या
फायदे हुए इस पर तो अब बिहार के सीएम नीतीश मुस्लिम ,कश्मीर में उन्माद बढ़े,बेरोजगारी
बढ़ी है ।महंगाई बढ़ी ,किसानों की समस्या बढ़ी,किसानों ने आत्महत्या किया मोदी सरकार के 4 साल का
यही उपलब्धि है। सांसद पप्पू यादव ने कहा
कि वह केंद्र सरकार के सामने नौजवानों को विभिन योजनाओं में रोजगार देने के लिए
संसद में बिल लाएंगे।