बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में ऑटो चालक ने फांसी लगा दी जान, लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने से था परेशान

पटना में ऑटो चालक ने फांसी लगा दी जान, लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने से था परेशान

Patna : पटना को गोपालपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक 45 वर्षीय युवक ने फांसी लगा अपनी जान दे दी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी 45 वर्षीय प्रदीप नामक शख्स ने आज फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते है परिजन आनन-फानन में उसे लेकर इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के पिता ने बताया कि प्रदीप ऑटो चलाने का काम करता था। लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने की वजह से परिवार आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था। जिसके चलते वह काफी परेशान रहता था। आज सुबह वह फांसी के फंदे से लटका मिला। जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिये। उन्होंने बताया कि प्रदीप के तीन छोट-छोटे बच्चे है।   

इधर घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News