बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंग्लैंड से आए 19 यात्रियों को खोजने के लिए पटना पुलिस ने अपनाया अनोखा तरीका... जानिए पूरा मामला...

इंग्लैंड से आए 19 यात्रियों को खोजने के लिए पटना पुलिस ने अपनाया अनोखा तरीका... जानिए पूरा मामला...

डेस्क... कोरोना महामारी के बाद अब इंग्लैंड में उपजे स्ट्रेन नामक महामारी ने विश्व में दहशत फैला दी है। इसी कारण अब देश में इंग्लैंड से आने वाली फ्लाइटों पर भी रोक लगा दी है, लेकिन थोड़े ही दिन पहले इंग्लैंड से पटना पहुंचे लोगों को खोजने के लिए बिहार पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। बिहार पुलिस ने 19 इंग्लैंड से आए यात्रियों को खोजने के लिए पीपीई किट का सहारा लिया है। पटना पुलिस की एक टीम इंग्लैंड से पटना आए 19 लाेगाें काे पीपीई किट, मास्क और फेस शील्ड पहनकर खाेजबीन कर रही है। 

पता लगने पर इन्हें आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए कहा जाएगा। दरअसल, इंग्लैंड से आए 19 लाेगाें का पता नहीं चल पा रहा है। केवल इनके नाम और माेबाइल नंबर मिले हैं। पटना आने पर सिविल सर्जन कार्यालय से इन 19 लाेगाें काे काॅल किया गया पर इनमें किसी ने फाेन रिसीव नहीं किया।

आखिरकार सिविल सर्जन कार्यालय से इन 19 लाेगाें के नाम व माेबाइल नंबर एसएसपी काे साैंप दिए गए हैं। अब पटना पुलिस इनका पता लगाकर सिविल सर्जन काे बताएगी। दरअसल, जब से नए स्ट्रेन ने लाेगाें काे काेराेना से प्रभावित करना शुरू कर दिया तब से कुल 97 लाेग पटना आए हैं। सिविल सर्जन डाॅ. विभा कुमारी सिंह ने बताया विभाग से 97 लाेगाें का लिस्ट आया था। इन 97 में में 57 लाेगाें काे ट्रेस कर इनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया।

Suggested News