बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना की नई डिप्टी मेयर ने चुनाव जीतने के लिए लाखों नहीं, खर्च किए सिर्फ इतने सौ रुपए, जानें सीता साहू और महजबीं के खर्च का ब्योरा

पटना की नई डिप्टी मेयर ने चुनाव जीतने के लिए लाखों नहीं, खर्च किए सिर्फ इतने सौ रुपए, जानें सीता साहू और महजबीं के खर्च का ब्योरा

PATNA :  आज के समय में चुनाव जीतने के लिए कितना खर्च करना पड़ता है।यह किसी  से छिपा नहीं है। कई लोग करोड़ों रुपए दांव पर लगाने को तैयार रहते हैं। ऐसे में पटना नगर निगम की चुनी गई नई डिप्टी मेयर ने चुनाव में हुए खर्च का जो ब्योरा दिया है। वह बेहद ही हैरान करनेवाला है। डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी ने अपने हलफनामें में चुनाव में सिर्फ 3600 रुपए खर्च होने की बात कही है। वहीं एक प्रत्याशी ने तो सिर्फ 2100 रुपए ही खर्च करने की बात कही है।

हालांकि नई डिप्टी मेयर द्वारा खर्च की यह रिपोर्ट उनके चुनाव परिणाम आने से एक दिन पहले मतलब 29 दिसंबर को दी गई जानकारी के अनुसार है।  जिसके अनुसार अब तक सात मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशियों ने अपने खर्च की जानकारी दी है।

जहां चुनाव में सिर्फ 3600 रुपए खर्च कर रेशमी चंद्रवंशी डिप्टी मेयर बन गईं। वहीं कुछ प्रत्याशी ऐसे भी रहे,जिन्होंने लाखों कर दिए, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इनमें डिप्टी मेयर के लिए चुनाव लड़ रहीं  डा. नीलम गुप्ता ने सबसे अधिक 3.49 लाख खर्च किए हैं। वहीं सबसे कम 2100 रुपए कंचन देवी ने किए हैं। चुनाव में दूसरे स्थान पर रहीं डा. अंजना गांधी ने 26100 रुपए खर्च किए हैं।

विनीता बिट्टू सिंह खूब उड़ाए पैसे          
 बात अगर मेयर प्रत्याशियों की करें तो अब तक सीता साहू के खर्च का ब्योरा सामने नहीं आया है। जबकि चुनाव में उप विजेता रही महजबीं सहित कुछ की खर्च की रिपोर्ट सामने आई है। जिसके अनुसार सबसे ज्यादा खर्च विनीता कुमारी ने 3.21 लाख खर्च किए हैं। वहीं महजबीं ने सिर्फ 7,299 रुपए खर्च किए हैं। 

दरअसल, बिहार में निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं और सभी शहरों में नए मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षद भी चुन लिए गए हैं। अब बारी इन चुने गए जनप्रतिनिधियों और चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों द्वारा किए गए खर्च के बारे में जानकारी देना है। जिसमें पटना नगर निगम के कुछ उम्मीदवारों ने चुनाव में खर्च का ब्योरा दिया है।

सात मेयर प्रत्याशी, जिन्होंने दी जानकारी

  • विनीता कुमारी – 3.21 लाख
  • सरिता नोपानी – 1.02 लाख
  • रुचि अरोड़ा -    61.717 हजार
  • महजबीं        7,299 हजार
  • अनुराधा चौधरी   3.05 लाख
  • कांति देवी      19,880 हजार
  • कुसुमलता देवी   2,49 रुपए

नोट – विनीता कुमारी, सरिता नोपानी, रूचि अरोड़ा व महजबीं ने 19 दिसंबर व अनुराधा, कांति व कुसुमलता ने 29 दिसंबर को खर्च का ब्योरा दिया था।

डिप्टी मेयर प्रत्याशी में कौन कितना खर्चीला

  • रेशमी चंद्रवंशी    3600 रुपए
  • डा.अंजना गांधी   26100 रुपए
  • डा. नीलम गुप्ता  3.49 लाख
  • अंजू देवी       1.04 लाख
  • रानी कुमारी     4596 रुपए
  • कंचन देवी      2100 रुपए     
  • विभा देवी       17150 रुपए

Suggested News