बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीके ने राजनीतिक दलों पर साधा निशाना, कहा हर पार्टी में है परिवारवाद, 30 सालों तक मंत्री विधायक रहे सम्राट चौधरी के पिता

पीके ने राजनीतिक दलों पर साधा निशाना, कहा हर पार्टी में है परिवारवाद, 30 सालों तक मंत्री विधायक रहे सम्राट चौधरी के पिता

BEGUSARAI : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि परिवारवाद देश और बिहार में कोढ़ के तौर पर लोकतंत्र को खोखला कर रहा है। परिवारवाद आज की परेशानी नहीं है। अगर समाज को याद होगा तो 1975 में जय प्रकाश नारायण का जो आंदोलन था। उसमें परिवारवाद सबसे बड़ा मुद्दा था। आज इससे कोई पार्टी अछूती नहीं है।

उन्होंने कहा की ऐसा नहीं है कि ये RJD में हो रहा है या कांग्रेस में हो रहा है। आप भाजपा को देख लीजिए। मौजूदा उपमुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी। इनके पिताजी कांग्रेस में विधायक मंत्री थे। उसके बाद लालू जी का दौर आया तो उसमें विधायक मंत्री बने। नीतीश कुमार का दौर आया तो उसमें विधायक-मंत्री बने। मांझी जी का का दौर आया तो उसमें विधायक मंत्री बने। 

आज भाजपा को अपना नेतृत्व बनाना है तो उसी परिवार के कड़ी से बैठा कर किसी को उन्होंने बनाया है। बिहार में पिछले 30 साल में जितने लोग यहां MP, MLA बने हैं चाहें जिस दल से बने हों। सब की सूची अगर आप बनायेंगे तो आपको पता चलेगा कि साढ़े बारह सौ परिवार के लोग ही MP, MLA बने हैं। परिवारवाद का ये असर है। आप पार्टियों से इसे मत देखिये जो जिस पार्टी का दौर होता है। उसी परिवार के लोग उसमें घुस जाते हैं।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News