बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संसद में आज पूरे रौ में दिखे पीएम मोदी, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब के दौरान विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

संसद में आज पूरे रौ में दिखे पीएम मोदी, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब के दौरान विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

NEWS4NATION DESK : संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने के दौरान पीएम मोदी आज पूरे रौ में दिखें।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीलोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। 

अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि अगर देश पुराने तरीके से चलता तो आज आर्टिकल 370 पर फैसला नहीं लिया गया होता। उस रास्ते पर तीन तलाक का मुद्दा कभी नहीं सुलझता। 

आइए आपको बताते पीएम के भाषण की बड़ी बातें..

-हमारी सरकार लीक से हटकर काम कर रही है। हम बहुत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहे हैं। अब काम का स्पीड भी बढ़ा है और स्केल भी। इसी तेजी के कारण गरीबों के लिए 2 करोड़ नए घर बनाए जा चुके हैं। दिल्ली में 40 लाख लोगों की जिंदगी को हमने संवारने का काम किया है।
 
 -पीएम ने कहा कि देश की जनता ने पिछले पांच सालों में हमारे काम और तेजी को देखा है। यह हमारी सोच है कि अयोध्या जैसे मामले पर फैसले आ गए। जो मामले दशकों से अटके पड़े थे, वे सुलझ चुके हैं।
 
 -कुछ लोग कह रहे हैं कि CAA लाने की इतनी जल्दी क्या थे। कुछने कहा कि हम देश के टुकड़े करना चाहते हैं। काल्पनिक भय पैदा करने के लिए पूरी शक्ति लगा दी गई है। वे लोग बोल रहे हैं जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के बगल में जो लोग फोटो खिंचाते हैं। दशकों से पाकिस्तान से यही भाषा बोलता आया है। भारत के मुसलमानों क भड़काने के लिए पाकिस्तान ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब उनकी बात चलती नहीं है। तब मैं हैरान हूं कि जिनकों हिंदुस्तान की जनता ने सत्ता के सिंहासन से घर भेज दिया। वे लोग आज ऐसा काम कर रहे हैं। हमारे लिए हमारी नजर में हर मुस्लिम भारतीय हैं, हिन्दुस्तानी हैं।
 
 -कश्मीर में जिनको सिर्फ जमीन दिखती है, उनको न इस देश का अंदाज है। यह उनकी बौद्धिक दरिद्रता का परिचय कराती है। कश्मीर की पहचान बम, बंदूक और अलगाववाद बना दी गई थी। 19 जनवरी 1990 की वो काली रात, उसी दिन कुछ लोगों ने कश्मीर की पहचान को दफना दिया था। कश्मीर की पहचान सूफी परंपरा है, कश्मीर की पहचान सर्व पंथ समभाव की है। मां लाल बेन, नंद ऋषि, सैयद बुलबुल शाह, मीर सैयद अली बंदानी कश्मीर की पहचान हैं।
 
 -देश की अदालत ये कह रही है कि आंदोलन ऐसे न हो जो आम लोगों को कष्ट दें। पर फिर भी लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। पीएम ने एक शेर से विपक्ष पर तंज कसा, उन्होंने कहा, 'खूब पर्दा है कि चिलमन से लगे बैठे हैं, साफ छुपते भी नहीं और सामने आते भी नहीं हैं।' सदन के बड़े-बड़े नेता भी विरोध प्रदर्शन में पहुंच जाते हैं, इसका बहुत बड़ा अफसोस है।

-कांग्रेस और उसके जैसों दलों ने भारत को भारत की नजर से देखना शुरू किया, उसे अपनी गलती का अहसास होगा, होगा और होगा। CAA पर कांग्रेस अगर इतना हो हल्ला नहीं करते तो देश को इनका चेहरा नहीं दिखता। देश ने देख लिया है कि दल के लिए कौन है और देश के लिए कौन?
 
 -संविधान बचाने की बात कांग्रेस को दिन में 100 बार बोलना चाहिए। क्योंकि संविधान के साथ कब के क्या हुआ, अगर संविधान का महत्व समझते तो यह नहीं होता। कुछ चीजें आपकी गलतियों और इरादों का अहसास करा देती। यही लोग हैं, इमर्जेंसी में संविधान बचाने का काम याद नहीं आया। यही लोग हैं जिन्होंने न्यायपालिका से न्यायिक समीक्षा का अधिकार छीना है, जिन लोगों ने जीवन छीनने की बात की थी उन्हें संविधान बचाने की बात करनी होगी। इन्हीं लोगों ने दर्जनों बार राज्य सरकारों को बर्खास्त किया है। उन लोगों के लिए संविधान बचाने की शिक्षा लेना जरूरी है। रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने वालों का संविधान का महत्व समझना बहुत जरूरी है।
 
 -राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि मैंने एक कांग्रेस के नेता एक घोषणापत्र सुना कि 6 महीने में मोदी को डंडे मारेंगे। काम जरा कठिन है लेकिन तैयारी के लिए समय तो लगेगा। मैंने भी 6 महीने में तय किया है कि रोज सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा। 20 साल से जिस तरह गंदी गाली सुन रहा हूं, मैंने खुद को गाली प्रूफ बना लिया है। मैं आभारी हूं कि मुझे 6 महीने का समय दिया गया है।
 
 -बेरोजगारी खत्म करने का काम भी हम ही करेंगे। एक काम न करेंगे न होने देंगे, वह है आपकी बेरोजगारी नहीं हटने देंगे। मुझपर विश्वास जताने के लिए शुक्रिया।
 
 -गलत अफवाहें फैलाने के बाद भी विदेशी निवेशक भारत में निवेश कर रहे हैं। हमारा विजन ग्रेटर निवेश, बेहतर इंन्फ्रा और ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने पर है। हमने वित्तीय घाटे को बढ़ने नहीं दिया है।
 
 -मुद्रा योजनाओं के तहत बैंकों द्वारा जो लोन दिया गया है, उनमें से 70% महिलाएं हैं।
 
 -जब विपक्षी नेता पूछते हैं कि यह काम क्यों नहीं हुआ? कब होगा? तो मैं आपकी बातों को आलोचना नहीं मानता हूं बल्कि प्रेरणा मानता हूं कि क्यों इससे लगता है कि आपको भी पता है कि करेगा तो यही (मोदी) करेगा।
 
 -विपक्षी पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि कुछ राज्यों में किसानों को लेकर बहुत बड़ी बातें की गई और उनके वोट ले लिए गए। सत्ता पा लिया गया लेकिन वहां किसानों के वादे पूरी नहीं कर सके। किसानों को उनका हक देने में कोताही नहीं बरती जाए।

Suggested News