बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहारशरीफ सांप्रदायिक हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, एडीजी जे.एस.गंगवार ने कहा..

बिहारशरीफ सांप्रदायिक हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, एडीजी जे.एस.गंगवार ने कहा..

BIHARSHARIF. बिहारशरीफ में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से ही बिहार पुलिस एक्शन में है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। इसी कड़ी में बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच अपराधियों को को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अपराधियों ने पुलिस के आगे सरेंडर किया गया है।  

बिहार पुलिस मुख्यालय एडीजी जे.एस.गंगवार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक अपराध इकाई ने रामनवमी जुलुस के दौरान  बिहारशरीफ सांप्रदायिक हिंसा की जांच की। और अपनी पहली प्राथमिकी दर्ज की जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के बाद लोगों को सांप्रदायिक हिंसा के लिए उकसाने में सक्रिय थे।

जे एस गंगवार ने आगे कहा कि, पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 20 एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें नालंदा में 15, सासाराम में 4 और ईओयू में 1 मामला दर्ज की गई है। वहीं दो अपराधी कुन्दन कुमार और कृष्ण कुमार ने पुलिस की दविश से खुद को सरेंडर कर दिया है।

वहीं पिछली एफआईआर के संबंध में एडीजी ने कहा कि ईओयू ने नालंदा में 5 लोगों को मनीष कुमार ,सुसार कुमार तांती ,धर्मेंद्र मेहता,भूपेंदर सिंह राणा और निरंजन पांडेय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद पांच मोबाईल की जाँच की जा रही है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की संलिप्तता और आय के स्रोत की जांच कर रही है।


Suggested News