बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुपौल में अलग अलग कांडों में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अपहरण सहित दर्ज है कई मामले

सुपौल में अलग अलग कांडों में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अपहरण सहित दर्ज है कई मामले

SUPAUL : जिले की त्रिवेणीगंज पुलिस ने थाने में दर्ज विभिन्न कांडों का उदभेदन कर तीन अभियुक्त को रात्रि गश्ती के दौरान विभिन्न जगहों से छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया है। इस बावत  त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि त्रिवेणीगंज थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की उदभेदन कर दो आरोपी एवं कोर्ट कुर्की वारंट के एक आरोपी भी है। 


उन्होंने कहा की सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा की त्रिवेणीगंज थाना में दर्ज कांड संख्या 371/22 के मारपीट मामले के आरोपी 50 वर्षीय अमीर मियां को त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर वार्ड नंबर 9 से गिरफ्तार किया गया है। 

दूसरा त्रिवेणीगंज थाना में अपहरण एवं आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 303/22 के आरोपी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कड़हरवा वार्ड नम्बर 9 निवासी लड्डू मंडल को उसके घर कड़हरवा से गिरफ्तार किया गया है। वहीं तीसरा सुपौल कोर्ट से कुर्की वारंट निर्गत के आरोप में नामजद अभियुक्त नागो यादव पुरनदाहा वार्ड नंबर 15 निवासी की गिरफ़्तारी की गयी है। 

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट 

Suggested News