बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP विधायक मिश्री लाल यादव के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिता को सता रहा एनकाउंटर का डर

BJP विधायक मिश्री लाल यादव के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिता को सता रहा एनकाउंटर का डर

DARBHANGA: बिहार के सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बीजेपी विधाक मिश्री लाल यादव के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं विधायक को अपने बेटे के एनकाउंटर का डर सता रहा है। पुलिस ने बीते दिन धीरज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की दी थी। 

विधायक के बेटे पर केवटी थाना प्रभारी को गोली मारने और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने को लेकर केस दर्ज किया गया है। इसी आरोप में पुलिस ने आज धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नवादा के रजौली से विधायक मिश्री लाल यादव के पुत्र धीरज कुमार को गिरफ्तार किया है।

वहीं गिरफ्तारी के बाद मिश्री लाल यादव समर्थकों के साथ विरोध मार्च निकाला है। वह अपने समर्थकों को लेकर केवटी मुख्यालय पहुंचे हैं। साथ ही पुलिस पर भी लेकर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस पर 40 हजार रुपए घुस मांगने का आरोप लगाया है। 

मिश्री लाल यादव ने कहा है कि उनके बेटे की गिरफ्तारी के आठ घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने उन्हें गायब कर रखा है। वहीं केवटी थाना पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है।

Suggested News