बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में लोजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लोगों से लाखों रूपये ठगी करने का आरोप

नालंदा में लोजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लोगों से लाखों रूपये ठगी करने का आरोप

NALANDA : राजगीर थाना क्षेत्र के सर्कस मैदान से एक ठग को गिरफ्तार किया गया है। वह लोजपा (रामविलास) के आईटी सेल का मुंगेर जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है। उसके पास से एक मारुती कार बरामद की गयी है। उसमें लोजपा का बोर्ड लगा है।


इसके अलावा उसके पास से लोजपा के प्रशिक्षण शिविर में दिया गया बैग, आईडी कार्ड, पुलिस मित्र का आईडी कार्ड, एटीएम कार्ड व एक मशीन बरामद की गयी है। उसकी पहचान तारापुर निवासी रोहित सिंह के रूप में की गयी है। वह ई-श्रम कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था।

इस मामले को लेकर विरायतन के पीछे रहने वाली अंजू देवी, रंजू देवी आदि ने बताया कि उसने श्रम कार्ड बनाने का प्रलोभन दिया। एक मशीन पर उनका अंगूठा लिया। उसके जाते ही उनके खाते से रुपये निकल गये। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

बताया जाता है कि इस तरह से वह दो दर्जन लोगों से लाखों की ठगी कर चुका है। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि उसके पास से एक मशीन मिली है। इसमें अंगूठा लगाने के बाद उसे स्कैन कर लिया जाता है। इस मशीन के माध्यम से ठगी की जा रही थी। उसकी कार में लोजपा का बोर्ड लगा हुआ है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News