बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

8 महीने से हत्या के मामले में फरार चल रहे मुखिया पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्शनमोड में है नवादा के एसपी

8 महीने से हत्या के मामले में फरार चल रहे मुखिया पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्शनमोड में है नवादा के एसपी

NAWADA :  हत्या के मामले में फरार चल रहे मुखिया पति कोआखिरकार नवादा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला नवादा जिले नगर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित एक आवास से सोमवार को पुलिस ने लोहार पुरा पंचायत के मुखिया प्रीति आदर्शी के पति मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। बता दें कि नगर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया है कि काफी दिनों से फरार चल रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने धर दबोच लिया।

जानिए क्या कुछ है मामला मुखिया पति ने किस युवक की की थी हत्या

नगर थाना क्षेत्र के कन्हाई नगर रेलवे ट्रैक के किनारे हुई मारपीट में एक युवक की जान चली गई थी।वहीं मृतक हिमांशु कुमार अपने दोस्त के साथ रेलवे ट्रैक के किनारे लिट्टी खा रहा था। इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद सभी ने बेरहमी से पिटाई कर दी , जिससे मौके पर ही हिमांशु की मौत हो गई। इस मामले में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुखिया पति सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाए थे। 

 इस मामले में मुखिया पति सहित छह युवक पर हत्या का आरोप लगा था। 4 नवंबर 2021 को युवक की बेरहमी तरीका से हत्या का आरोप लगाया गया था। मृतक के मामा विनोद कुमार ने बताया था कि भांजा के साथ मारपीट की गई है जिसमें मुखिया पति के अभी अभियुक्त बनाया गया था।


Suggested News