बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साधू के वेश में गांजा की डिलीवरी देने आये दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

साधू के वेश में गांजा की डिलीवरी देने आये दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

PATNA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में धडल्ले से शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। इसके साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी भी की जा रही है। इसी कड़ी में साधु का वेश बनाकर गांजा का अवैध धंधा करते दो धंधेबाजों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 


मामला मसौढ़ी अनुमंडल के धनरुआ थाना क्षेत्र के बडीहा रोड की है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने रविवार को दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में जहानाबाद जिले के घोसी थाना के देवहानी गांव का राकेश शर्मा व राजकिशोर शर्मा शामिल हैं। 

दोनों गिरफ्तार तस्कर साधु का वेश बनाकर गांजा का अवैध धंधा किया करते थे। पूरे मामले में धनरुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोग पूर्व से ही गांजे की तस्करी में संलिप्त रहे हैं। 

रविवार को भी दोनों गांजे की डिलीवरी करने के लिए धनरूआ थाना क्षेत्र में पहुंचे थे। जिसकी भनक पुलिस को पहले ही लग गई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पूछताछ कर रही है।

पटना से सुजीत की रिपोर्ट 

Suggested News