बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में नावालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दो युवको को किया गिरफ्तार

पटना में नावालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दो युवको को किया गिरफ्तार

PATNA : राजधानी पटना में पुलिस ने एक नावालिग लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जक्कनपुर थाना क्षेत्र के खास महल इलाके में दो युवक ए नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनो युवको को गिरफ्तार कर थाने लाई है। गिरफ्तार दोनो युवको का नाम अर्जुन और आरके एस बताया जा रहा है। 

हालांकि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक पीड़िता नवादा की रहने वाली है। वह फेसबुक के जरिए इन गिरफ्तार दोनों लड़को में एक के संपर्क में आई थी। जिसके बाद दोनो का अफेयर चल रहा था। 

बताया जा रहा है कि छात्रा अपने प्रेमी से मिलने पटना आई थी। इसी दौरान उसके साथ छेड़खानी की जाने लगी। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना जक्कनपुर थाना को दी। जिसके बाद दोनो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News