बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में लोजपा नेता की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य अभियुक्त सहित 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार

गया में लोजपा नेता की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य अभियुक्त सहित 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार

GAYA : बिहार के गया में लोजपा नेता की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए 6 अपराधी को गिरफ्तार किया है। साथ ही इसके मुख्य सरगना रहे मोहम्मद अरमान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अरमान खान को और उसके गुर्गे को गया पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है।

जबकि एक अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इसमें कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पिछले सितंबर महीने में आमस थाना क्षेत्र में लोजपा नेता अनवर खान को गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस मामले में दो अपराधी पहले भी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीँ  आगे का अनुसंधान जारी है।

बताते चलें की सितम्बर महीने में लोजपा नेता अनवर अली खान अपने छोट बच्चे के बाल और अपनी दाढ़ी बनवाने के लिए एक सैलून में गए थे। उनके बच्चे के बाल बनाए जा रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और आने के बाद सैलून संचालक का नाम लेते हुए पहले अपनी दाढ़ी बनवाने का आदेश दिया।बताया जा रहा है कि बदमाशों की इस एक्टिविटी के बाद अनवर अली खान को कुछ शंका हुई। उसके बाद उन्होंने सैलून संचालक को कहा कि आप मेरे बच्चे के बाल बना दे, उसके बाद हम इसे पहुंचा कर आते हैं। फिर हम अपनी दाढ़ी बनवाएंगे।

इतना बोलकर वह सैलून से नीचे उतरे। इतने में हथियारबंद बदमाशों ने अनवर अली पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरु कर दिया। गोली लगने के बाद जब अनवर अली खान भागने लगे, तब उन्हें खदेड़ कर गोली मारी गई, जिसके बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट   

Suggested News