बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 कुख्यात अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 कुख्यात अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

MOTIHARI : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 2 देशी पिस्टल, 8 गोली, 1 चोरी की बाइक और नशीले पदार्थ बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पीपरा में पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर हमला करने के मामले में पुलिस काफी दिनों से इनकी तलाश कर रही थी। 

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी चकिया के शीतलपुर के समीप किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। उक्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान 4 अपराधियों को  हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार चारो अपराधी जेल में बंद कुख्यात लक्ष्मी गिरोह के सदस्य है और लक्ष्मी के इशारे पर ही घटनाओं को अंजाम देते है। 

ठेकेदारी में वर्चस्व को लेकर गिरोह के बदमाशों का होता था इस्तेमाल
एसपी ने बताया कि सात जुलाई को बेस कैंप पर फायरिंग हुई थी। घटना के अगले ही दिन लक्ष्मी सिंह का शार्प शूटर तरुण कुमार उर्फ लाल साहब को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में उसने बताया था कि जिले में ठेकेदारी में बादशाहत को लेकर लक्ष्मी सिंह अपने गिरोह के बदमाशों का इस्तेमाल करता है। उसी के इशारे पर लाल साहब, नितेश राय, कामोद तिवारी सहित चार लोगों ने फायरिंग की थी। उसने यह भी बताया था कि लक्ष्मी सिंह ने हीं उसका जाली प्रमाण पत्र बनवाया था, जिसे न्यायालय में पेश कर वह गलत तरीके से जुवेनाइल कोर्ट चला गया। इसके बाद कोर्ट ने उसे रिमांड होम भेज दिया था। रिमांड होम से छुट्टी लेकर वह बाहर निकला था। इसके बाद उसने लक्ष्मी के इशारे पर उसने गिरोह के अन्य बदमाशों के साथ मिलकर फायरिंग की थी।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने कई खुलासे किए हैं। जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। 

Suggested News