बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया के रेड लाइट इलाके में पुलिस ने की छापेमारी, 10 नाबालिग लड़कियों सहित दो लड़कों को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा

पूर्णिया के रेड लाइट इलाके में पुलिस ने की छापेमारी, 10 नाबालिग लड़कियों सहित दो लड़कों को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा

PURNEA : पूर्णिया के अब्दूल्ला नगर रेड लाइट एरिया में आज जबरदस्त छापामारी की गयी। इस छापामारी में करीब 10 नाबालिग लड़कियां व एक दलाल और दो लड़का को गिरफ्तार किया गया है। दोनों लडके को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया है। 

सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि एसपी आलोक कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गई है। बरामद लड़कियों और दलालों से पूछताछ की जा रही है । जांच के बाद खुलासा होगा। इस मौके पर पहुंचे बचपन बचाओ अभियान के निदेशक मनीष वर्मा ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अब्दुल्ला नगर रेड लाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों को खरीद फरोख्त कर जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जाता है। 

इसी सूचना पर आज उसने पूर्णिया पुलिस के साथ मिलकर छापामारी की। जिसमें करीब 10 नाबालिग लड़कियां बरामद हुई है। आपत्तिजनक स्थिति में दो लड़का भी पकड़ा गया है। साथ ही दलाल को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इन लड़कियों को मुक्त करवाकर इसके पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।

पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट


Editor's Picks