बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवगछिया के कुख्यात टुन्ना सिंह के घर पर पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा हथियार बरामद

नवगछिया के कुख्यात टुन्ना सिंह के घर पर पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा हथियार बरामद

Navagachiya :  जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव निवासी कुख्यात टुन्ना सिंह के घर पर पुलिस ने छापेमारी की है। हालांकि टुन्ना सिंह की गिरफ्तारी तो नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस ने उसके घर से की हथियार बरामद किये है। 

बताया जा रहा है कि नवगछिया एसपी निधि रानी को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात टुन्ना सिंह अपने घर पर छिपा हुआ है। उक्त सूचना के आधार पर एसपी ने नवगछिया थाना पुलिस को छापामारी करने का निर्दश दिया। 

एसपी से निर्देश मिलते ही नवगछिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने टुन्ना सिंह के घर छापेमारी की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही वह फरार हो गया। वहीं उसकी घर की तलाशी के दौरान पुलिस को तीन पिस्टल और 13 राउंड गोली मिले।  

नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि अंधेरे का फायदा उठाकर टुन्ना सिंह फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वह जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

बात दें कि जिले के कुख्यात टुन्ना सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या समेत कई अन्य जघन्य मामलों में आरोपी रहा है। वहीं जिले में अन्य अपराधियों के साथ उसकी बर्चस्व को लेकर अदावत चल रही है। 

नवगछिया से अंजनी की रिपोर्ट

Suggested News