बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में ट्रक पर लोड 6 टन प्रतिबंधित मांगुर मछली पुलिस ने किया जब्त, 4 तस्करों को मौके से किया गिरफ्तार

गोपालगंज में ट्रक पर लोड 6 टन प्रतिबंधित मांगुर मछली पुलिस ने किया जब्त, 4 तस्करों को मौके से किया गिरफ्तार

GOPALGANJ : जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 06 टन प्रतिबंधित मांगुर मछली जब्त किया है। वही इस मामले में 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सवई निवासी विहूल यादव के बेटा मुरारी यादव, किशोरी प्रसाद के बेटा अनुज कुमार, पं बंगाल के उत्सई 25 परगना जिले के बसीर हाट  थाना क्षेत्र के गोखरी हाट गांव निवासी मुजीवासदर के बेटा अत्यासदर और मो अली मननगजी शामिल है। फिलहाल इस मामले को लेकर मत्स्य विभाग को सूचित किया गया है।

दरअसल इस संदर्भ में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर प्रतिबंधित मांगुर मछली की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में ट्रक से 06 टन प्रतिबंधित मांगुर मछली बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया और मत्स्य  विभाग को सूचित किया गया है। 

बता दें की मांगुर मछली की तस्करी एक गंभीर अपराध है। यह मछली लुप्तप्राय प्रजाति की है और इसकी तस्करी पर प्रतिबंध है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि बरामद मछली को बंगाल के 25 परगना जिले से बिहार के गया ले जाया जा रहा था। बरामद मछली की कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

मांगुर मछली एक आक्रामक प्रजाति है जो स्थानीय मछली प्रजातियों के लिए खतरा है। यह मछली अन्य मछली के अंडे और बच्चों को खा जाती है, जिससे स्थानीय मछली प्रजातियों की संख्या में कमी आती है। इसके अलावा, मांगुर मछली का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक माना जाता है। इस मछली में उच्च मात्रा में पारा और अन्य हानिकारक रसायन होते हैं जो मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News