बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला डॉक्टर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, कारोबारी पति सहित तीन गिरफ्तार

महिला डॉक्टर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, कारोबारी पति सहित तीन गिरफ्तार

ALIGARH :- पांच दिन पहले अलीगढ़ में महिला डॉक्टर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने कारोबारी पति सहित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों का शक होने पर पति ने सुपारी देकर पत्नी की  हत्या कराई थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या करने के बाद डेड बॉडी को पंखे पर लटका दिया था। मामले में पकड़े गए गिरफ्तार आरोपियों के पास से नगदी और कार बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी क्वारसी पुलिस ने कासिमपुर पावर हाउस के पास से की।

दरअसल क्वारसी थाना इलाके के रमेश विहार कॉलोनी में 5 दिन पहले हुई डॉक्टर आस्था की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया हैय़ कासिमपुर पावर हाउस के पास से कारोबारी पति अरुण अग्रवाल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैय़ आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नगदी और कार बरामद की गई है। बताया जा रहा है अवैध संबंधों के शक में पति ने सुपारी देकर पत्नी की हत्या कराई थी, हत्या करने के बाद डेड बॉडी को पुलिस को गुमराह करने के लिए पंखे पर लटका दिया था, मृतक डॉक्टर की बहन की तहरीर पर पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी पति घटना को अंजाम देने के बाद अपने दो बच्चों को साथ में लेकर फरार हो गया था, कुछ देर बाद पुलिस ने बच्चे रिश्तेदारी से बरामद कर लिए थे।  पूरा घटनाक्रम हत्या के वक्त का बच्चों ने पुलिस को बताया था।

 पुलिस आरोपियों को जेल भेजेगी, एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया है हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया था, एसपी सिटी ने कहा है मृतक डॉक्टर और आरोपी पति दोनों एक दूसरे पर शक किया करते थे, पति अरुण कुमार अग्रवाल पत्नी की हत्या के लिए लंबे समय से लगा हुआ था।

Suggested News