बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, हथियार के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

बांका में पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, हथियार के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

BANKA : जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के इंगलिश मोड़ चौक के समीप थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में चलाई गई छापामारी के दौरान एक लोडेड देशी पिस्तौल तथा 315  बोर का तीन गोली के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक अमरपुर  थाना क्षेत्र के दिग्घी पोथर निवासी मोती यादव का पुत्र अवधेश यादव तथा रामचंद्रपुर इटहरी गांव निवासी लक्ष्मीकांत यादव का पुत्र अवधेश कुमार है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह गुप्त सूचना मिली कि इंगलिश मोड़ चौक पर संदिग्ध अवस्था में दो युवक टहल रहे है। सूचना मिलते ही इंगलिश मोड़ चौक पर छापामारी कर दोनो युवक को रोककर उनकी तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान अवधेश यादव के कमर से एक लोडेड देशी पिस्तौल एवं 315 बोर का जिंदा गोली तथा अवधेश कुमार के जेब में रखे 315 बोर का दो जिंदा गोली बरामद किया गया। मौके पर दोनो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनो युवक विगत 21 जून की रात्री अपने अन्य गुर्गो के साथ पोखर से मिट्टी खुदाई को लेकर हुए विवाद में थाना क्षेत्र के विश्वंभरचक गांव में गोलीबारी कर दहशत का माहौल बना दिया था। मामले को लेकर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत कांड संख्या 405/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।  उसी मामले में दोनो अभियुक्त फरार चल रहा था। जबकि अवधेश यादव का पुर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अमरपुर थाने में कांड संख्या 471/21के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में अवधेश लम्बे समय से फरार चल रहा था। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल से कोविड जांच कराकर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है। छापामारी अभियान में दारोगा राहुल कुमार, दारोगा विक्की कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News