बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में पुलिस ने की कार्रवाई, शराब तस्करी मामले में उप मुखिया को किया गिरफ्तार

नवादा में पुलिस ने की कार्रवाई, शराब तस्करी मामले में उप मुखिया को किया गिरफ्तार

NAWADA : मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर रात शराब तस्करी के आरोप में समाय पंचायत की उपमुखिया साबो देवी को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपित को समाय गांव स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान के मुताबिक उपमुखिया का पति छोटेलाल चौधरी पूर्व से शराब तस्करी के आरोप में जेल में बंद है। 

उपमुखिया भी उसी मामले में आरोपित थी और फरार चल रही थी। गुप्त सूचना मिली कि आरोपित उपमुखिया अपने घर पर है। जिसके बाद छापेमारी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि ढाई महीने पहले साबो देवी ने उपमुखिया पद पर निर्वाचन के वक्त मद्य निषेध को लेकर शपथ ली थी। बावजूद वह शराब मामले में पकड़ी गई। बता दें कि इसके पूर्व हिसुआ प्रखंड के बढ़ौना से एक सरपंच को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News