बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

354वां प्रकाश पर्व : गायघाट के गुरुद्वारा से निकला पंच प्यारे के अगुवाई में गुरु का नगर कीर्तन

354वां प्रकाश पर्व : गायघाट के गुरुद्वारा से निकला पंच प्यारे के अगुवाई में  गुरु का नगर कीर्तन

पटना।  पटनासिटी में दशमेश पिता गुरुवोविन्द सिंह जी के 354वें प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है ।कल यानी बुधवार को गुरु महाराज जी का प्रकाश पर्व पटना साहिब गुरुद्वारा में मनाया जाएगा। इससे पहले आज गायघाट गुरुद्वारा से गुरु महाराज जी का नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें सिक्ख श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

यह नगर कीर्तन पंच प्यारे के अगुआई में निकाला गया जिसमें फूलों से सजे रथ के आगे सिक्ख श्रद्धालु सड़को की सफाई करते भी देखे गए। चूंकि अभी कोविड का दौर है तो जिला प्रशाशन ने पहले ही मना कर रखा था कि नगर कीर्तन में बच्चों को शामिल नही करना है,और बहुत ही सीमित मात्रा ने नगर कीर्तन निकालने की बात भी कही थी। नगर कीर्तन में कई संस्थाओं ने भी आये हुए सिक्ख संगतों की मदद रास्ते मे की, कई जगह स्टाल लगाकर उन्हें बजाप्ता शरबत, पानी भी दिया। नगर कीर्तन में सिक्ख श्रद्धालु झूमते नाचते नज़र आये। हालांकि यह नगर कीर्तन अशोक राजपथ होते हुए पटना साहिब गुरुद्वारा जाकर सम्पन्न हुआ।

सज धज कर तैयार पटना साहिब

354वें प्रकाश पर्व के लिए पटना साहिब पूरी तरह से सज धज कर तैयार है। जगह जगह पर रंग बिरंगी लाइटें लगाई गई है। साथ ही उत्सव में आनेवाले लोगों के लिए भी ठहरने के लिए पर्याप्त इंतजाम की गई है। वहीं रेलवे ने भी पटना साहिब स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की है।

Suggested News