बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल पहुंचे अजगैबीनाथधाम, कहा गंगा घाट का होगा सौंदर्यीकरण

पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल पहुंचे अजगैबीनाथधाम, कहा गंगा घाट का होगा सौंदर्यीकरण

BHAGALPUR : बिहार सरकार से पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल आज सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पहुंच कर नमामि गंगे घाट का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कांवरियों की सुख सुविधा को बेहतर ढंग से करने का आवश्यक निर्देश दिया। 


संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज का यह अजगैबीनाथ धाम एक अलौकिक धाम है। हमारा प्रयास रहेगा कि पर्यटन स्थल में इसका भी नाम आए। उन्होंने कहा की अजगैबीनाथ गंगा घाट का जहां तक हो सके। उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिससे दूरदराज से आए कांवरियों को और भी सुल्तानगंज और भी लुभावना लगे। यहाँ आनेवाले लोग को बेहतर अनुभूति हो। 

इस मौके पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एस डी एम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू, अंचलाधिकारी शंभू शरण राय, कार्यपालक अभियंता अभिनव कुमार तथा जिला के तमाम अधिकारी मौजूद थे।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News