बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में कोर्ट में पेशी के दौरान हथकड़ी सरका कर फरार हुआ कैदी, पुलिस की तत्परता से दुबारा हुआ गिरफ्तार

गोपालगंज में कोर्ट में पेशी के दौरान हथकड़ी सरका कर फरार हुआ कैदी, पुलिस की तत्परता से दुबारा हुआ गिरफ्तार

GOPALGANJ : गोपालगंज में कोर्ट में पेशी के दौरान एक कैदी हथकड़ी सरका कर भाग गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से भाग रहे कैदी को तत्काल बीच बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला शहर के पोस्टऑफिस चौक स्थित व्यवहार न्यायालय का है। आरोपी कैदी का नाम बलराम यादव है। उसे मीरगंज पुलिस ने ढाई महीना पहले 54 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किया गया कैदी मीरगंज के भैरवपट्टी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। 

गोपालगंज कोर्ट में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी मोहम्मद नजीर ने बताया कि आज शनिवार को गोपालगंज कोर्ट में पेशी के लिए चार कैदियों को हथकड़ी लगाकर लाया गया था। जैसे ही कोर्ट में पेशी के बाद सभी कैदियों को कैदी वैन से जेल ले जाने के लिए ले जाया जा रहा था। तभी न्यायालय परिसर के बाहर कैदी बलराम यादव हथकड़ी में से अपना हाथ सरकार कर भागने की कोशिश की। जिसे भगाने के दौरान पुलिस ने बीच बाजार से दबोच लिया। गिरफ्तार कैदी को दोबारा कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

मोहम्मद नजीर ने बताया कि गोपालगंज एसपी के द्वारा पुलिस को कैदियों की सुरक्षा और उनके संरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी निर्देश के आलोक में सभी कैदियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। निगरानी के दौरान ही आरोपी बलराम यादव चार अन्य कैदियों के बीच पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सरका कर भागने लगा। 

हालाँकि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। कैदी के भागने के दौरान शहर के पोस्ट ऑफिस चौक के पास कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। वहीं कैदी की गिरफ्तारी के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और चौकीदारों ने राहत की सांस ली है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News