बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुरुनानक देव जी महाराज के 552 वें प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अरदास के बाद प्रसाद का हुआ वितरण

गुरुनानक देव जी महाराज के 552 वें प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अरदास के बाद प्रसाद का हुआ वितरण

NALANDA : गुरुनानक देव जी महाराज के 552 वें प्रकाश पर्व के मौके पर बिहारशरीफ के मोगलकुआँ गुरुद्वारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रवि सिंह ग्रंथी द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब का सहज पाठ किया गया। वहीँ अरदास के बाद उपस्थित लोगों के बीच खीर और कड़ा प्रसाद का वितरण किया गया। 

इस मौके पर साहित्यकार राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि सिखों के पहले गुरु और सिख समुदाय के संस्थापक गुरु नानक देव जी महाराज की आज जयंती है। अंग्रेजी कैलेंडर में उनका जन्म साल 1469 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन माना जाता है। इस वर्ष यह तिथि 19 नवंबर को यानी आज है। आज देश भर में उनकी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। हम सब अपने आचरण में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का पालन करें। 

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने लोगों को एकता, समरसता, बंधुता, सौहार्द और सेवाभाव का मार्ग दिखाया और परिश्रम, ईमानदारी तथा आत्मसम्मान पर आधारित जीवनशैली का बोध कराने वाला आर्थिक दर्शन दिया। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा पुंज हैं।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News