बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त ने कटिहार मंडल कारा का किया निरीक्षण, कारा प्रशासन को दिए कई निर्देश

पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त ने कटिहार मंडल कारा का किया निरीक्षण, कारा प्रशासन को दिए कई निर्देश

KATIHAR : पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त गोरखनाथ ने आज कटिहार मंडल कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी उदयन मिश्रा और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार समेत कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे। 


इस अवसर पर आयुक्त ने मीडिया से विशेष बातचीत के क्रम में बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और भी दुरुस्त और बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया है। 

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के क्रम में मंडल कारा में कुछ गड़बड़ियां पाई गई है। जिसे ठीक करने का निर्देश मंडल कारा प्रशासन को दिया गया है। हालाँकि आयुक्त के निरीक्षण के दौरान मंडल कारा में अफरा तफरी का माहौल रहा। कई वार्ड की तलाशी भी ली गयी। जिससे कैदियों में हड़कंप मचा रहा। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News