बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सेंट्रल जेल में छापेमारी से हड़कंप, कैदी को मोबाइल पहुंचाते होमगार्ड का जवान गिरफ्तार

सेंट्रल जेल में छापेमारी से हड़कंप, कैदी को मोबाइल पहुंचाते होमगार्ड का जवान गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में छापेमारी से हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान एक होमगार्ड के जवान को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम अरविंद कुमार गौतम बताया जा रहा है। उसके पास से 2 मोबाइल, 2 चार्जर और गुटखा के कई पैकेट जब्त किए गये हैं। 

पुलिस ने बताया कि होमगार्ड का जवान जब कैदी को मोबाइल दे रहा था, उसी वक्त उसे रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी जवान अरविंद कुमार के खिलाफ मिठनपुरा थाना में जेल अधीक्षक ने मामला दर्ज कराया है। 

होमगार्ड के जवान से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह यह काम कितने दिनों से कर रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मोबाइल व अन्य सामान देने के बदले वो कैदियों से कितने पैसे लेता था।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी जवान अकेले यह काम करता था या फिर उसके साथ अन्य लोग भी इस धंधे में शामिल हैं। किन-किन कैदियों को वो अबतक मोबाइल व अन्य सामान उपलब्ध कराया है, इसका पता भी लगाया जा रहा है।

Suggested News