बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP NEWS : राजा भैया को लगा जोरदार झटका, करीबी अक्षय प्रताप सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

UP NEWS : राजा भैया को लगा जोरदार झटका, करीबी अक्षय प्रताप सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

UP DESK : उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कभी राष्ट्रीय पार्टी रह चुकी बहुजन समाज पार्टी को जहाँ इस चुनाव में एक सीट पर सफलता मिली है। वही राजा भैया की पार्टी जनसत्‍ता दल ने दो जगहों पर जीत हासिल किया है। जिसमें उनकी भी एक सीट कुंडा शामिल है। लेकिन चुनाव के बाद राजा भैया को जोरदार झटका लगा है। उनकी बेहद करीबी माने जानेवाले अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपालजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कल उनकी सजा का एलान भी किया जायेगा। बता दें अक्षय प्रताप सिंह एमएलसी का चुनाव लड़ रहे थे। 

क्या है मामला

मिली जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ की एमपी/ एमएलए एफटीसी कोर्ट ने अक्षय प्रताप को पुलिस कस्‍टडी में लेने का आदेश दिया। इसके बाद अक्षय को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।दरअसल अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी को पिछले दिनों अदालत ने फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस लेने के मामले में दोषी ठहरा दिया था। इस मामले में 23 मार्च को सजा सुनाई जानी है। इससे पहले पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया है। वहीँ गलत पते पर शस्‍त्र लाइसेंस मामले में अदालत ने पुलिस अफसरों व राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

25 साल पहले दर्ज हुआ मुकदमा

बताया जा रहा है की जामो बेती कुंडा के अक्षय प्रताप सिंह ने शहर में रोडवेज बस अड्डे के पते पर शस्त्र लाइसेंस लिया। जांच में पता सही नहीं पाया गया। 6 सितंबर 1997 को अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ नगर कोतवाली में एसआई डीपी शुक्ला ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इस संबंध में एसआई अशर्फीलाल ने रिपोर्ट दी थी और एसआई दूधनाथ ने संस्तुति की थी। लगभग 25 सालों के बाद अक्षय प्रताप सिंह को इस मामले में सजा का एलान किया जायेगा। 


Suggested News